एमबीएम न्यूज़ /शिमला
ठियोग तहसील में चरस तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। नशे के कारोबार को रोकने व लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। हाल ही में पलिस कई तस्करों को पकड़कर जेल भेज चुकी है।
मंगलवार शाम को ठियोग पुलिस ने एक युवक से 1 किलो 825 ग्राम चरस बरामद की। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार भी किया। पुलिस के एक दल ने गश्त के दौरान देवी मोड़ पर एक युवक की तलाशी ली,तो उसके बैग में से 1.825 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान बृज मोहन (26) के रूप में हुई है,जो सरीवण गांव का रहने वाला है। आरोपी को रिमांड के लिए आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि बीते 8 अगस्त को ठियोग पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफतार किया था। ये तीनों नेपाली मूल के हैं और उनके कब्जे से 8 किलो चरस पकड़ी गई थी।
Latest
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट
- घर में फंदे पर झूलता मिला 32 वर्षीय युवक का शव
- विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने स्कूटरों पर बेचे थे सेब, आज खुद है जमानत पर