एमबीएम न्यूज / धर्मशाला
ज्वाला जी उपमंडल के खुंडिया थाना के सरूही गांव से बेहद दर्दनाक खबर आई है। करीब 30 साल की महिला रेणु बाला ने अपने पांच साल के बेटे विशाल व सात साल के बेटे सुमित को जहर दे दिया। इसके बाद खुद भी जहर का सेवन कर लिया। घटना बेहद दर्दनाक है, क्योंकि दोनों मासूमों की मौत हो गई है। खुद महिला रेणु बाला जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रही है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहद नाजुक हालत में रेणु बाला को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।
पुलिस को करीब साढ़े 11 बजे घटना की सूचना मिली। हालांकि पुलिस को मौके से कोई भी जहरीली दवा की शीशी नहीं मिली है, लेकिन आसपास के लोगों के बयान के आधार पर महिला ने बच्चों सहित सल्फास का सेवन किया था। महिला के घर से सडक़ तक पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, लिहाजा मासूम बच्चे जहर का दंश नहीं झेल पाए। पुलिस की जांच में यह भी साफ हुआ है कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। महिला का पति प्रवीण कुमार उर्फ प्रताप सिंह घटना के वक्त सोलन में था, जो बिरोजा निकासी का काम करता है।
थाना प्रभारी ओपी ठाकुर का कहना है कि फिलहाल 498ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डैड हाउस में रखा गया है।
क्या लिखा सुसाइड नोट में…
चूंकि महिला फुलबेरी की बीमारी से ग्रस्त थी, इसी कारण उसे ससुराल वाले ताने दिया करते थे। महिला ने सुसाइड नोट में इस बात का भी खुलासा किया है कि ससुराल वाले उसे प्रताडि़त करते हैं। खर्चा भी नहीं दिया जाता। साथ ही मारपिटाई भी की जाती है। इसी प्रताडऩा से तंग आकर वो बच्चों सहित जहर खा रही है। ज्वाली जी के डीएसपी योगेश जोशी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Latest
- CBSE द्वारा घोषित 10वीं के परिणाम में AIS की शिवांशी शर्मा 94.4% अंकों के साथ अव्वल
- भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का मेघालय में हुआ शुभारंभ
- नाहन : पारंगत स्कूल के सार्थक शर्मा ने उत्तीर्ण की JEE MAINS परीक्षा
- प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति पर विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने शिमला में दर्ज करवाई FIR
- कांगड़ा : गहरी खाई में पेड़ के नीचे बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव