नितेश सैनी/सुंदरनगर
एआईसीसी सदस्य एंव पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और विधायक सत्ता के नशे में चूर है। सरकार को लोगों की परेशानी की कोई परवाह नहीं है। प्रदेश सरकार डेंगू की रोकथाम के हर मोर्चे में नाकाम रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला बिलासपुर में भी डेंगू के प्रकोप को नियंत्रण करने में विफल रहे हैं। जहां से इस बीमारी की शुरुआत हुई है।
उन्होंने कहा कि डैहर में फैले डेंगू की रोकथाम में सरकार और विभाग की पोल खोल कर रख दी है। आदर्श गांव डैहर डेंगू की चपेट में आए 22 दिन हो चुके है। विधायक अभी मात्र बैठकों से लोगों को जागरूक करने का ढोंग कर रहे हैं। रोग की चपेट में आने से प्रसिद्ध व्यापारिक कसबे के रूप में विकसित डैहर का आज कारोबार भी डूबने लगा है। वहीं लोगों को अपने जीवन की चिंता सताने लगी है।
वर्तमान में डैहर बहुत परेशानी के दौर से गुजर रहा है। विभाग को दो सप्ताह उपरांत जागरूकता की याद आई है। जबकि पडोसी जिले में यह रोग गंभीर रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में डेंगू की घटना सामने आने के बाद भी कोई सुध नहीं ली और न ही सुरक्षा को लेकर कोई उचित प्रबंध किए हैं। जिसके चलते डैहर में यह रोग पांव पसार गया।
लोग आज दूसरे अस्पतालों में उपचार के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि डैहर के डेंगू पीडि़त मंडी और बिलासपुर की बजाय शिमला में उपचार लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।
Latest
- महंगा पड़ गया नदी किनारे बर्थडे मनाना, डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
- रोचक: दुनिया के ताकतवर इंसान “खली” की हथेली पर विश्व की कद में सबसे छोटी लड़की
- 20 जून को होगी B.Ed की 8500 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा
- #Nahan : चुनावी रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष के साथ तस्वीर पड़ी महंगी, शिक्षक निलंबित
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की निर्वाचन व्यय बैठक