वी कुमार / मंडी
शहर में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक का नाम जीतराम है और जिसने चाकू से हमला किया, उसका नाम नीतिन कुमार है। यह दोनों मंडी शहर के सुहड़ा मोहल्ला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों युवक ठेकेदार के पास बतौर सफाई कर्मचारी काम करते हैं। दोनों ने आज दोपहर बाद शराब पी और उसके बाद दोनों में आपसी कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बाद नीतिन ने अपने पास मौजूद चाकू से जीतराम पर हमला कर दिया। चाकू का यह वार उसकी दाहिनी बाजू में लगा और गहरा घाव हो गया।
घायल युवक खुद ही अपना उपचार करवाने पास के संजीवन हास्पिटल की तरफ चला गया। इतने में पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जोनल हास्पिटल मंडी पहुंचायाए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शिमला रैफर कर दिया गया है। युवक के शरीर से काफी अधिक खून बह गया है। वहीं जिस युवक ने चाकू से हमला किया उसे पुलिस ने तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया है।
सदर थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टि में शराब के बाद हुई कहासुनी ही मुख्य कारण मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी