एमबीएम न्यूज/नाहन
हिमाचल फायर ब्रिगेड यूनियन शाखा नाहन की बागडोर बतौर प्रधान रमेश कुमार पुंडीर को सौंपी गई है। पूर्व प्रधान जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई थी। सर्व सम्मति से प्रधान के अलावा अन्य पदों पर ताजपोशी की गई। इसमें रोशन अली को उप प्रधान मनोनीत किया गया।
महासचिव पद की जिम्मेदारी परमेन्द्र कुमार को मिली है। इसके अलावा रघुवीर सिंह, चन्द्रवीर को क्रमश: सह सचिव व कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मुख्य सलाहकार के पद पर मुखराम व रविन्द्र सिंह को नामजद किया गया है। प्रेस सचिव की जिम्मेदारी विजय कुमार को मिली है।
बैठक में फायर ब्रिगेड कर्मियों की नियमित सेवा में ग्रेड पे स्केल की मांग की गई। साथ ही अनुबंध कर्मियों का कार्यकाल दो वर्ष निश्चित करने का आग्रह किया गया। नई पेंशन स्कीम का भी विरोध हुआ।
Latest
- डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्रीतेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष
- 1991 बैच के IPS अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने संभाला DGP का कार्यभार
- चंडीगढ़ में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को मारी टक्कर, हिमाचली युवती समेत चालक की मौत
- मंडी : 36 साल का कार्यकाल पूर्ण कर तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल हुए सेवानिवृत