अमरप्रीत सिंह/सोलन
अपने पिता के साथ खेतों में गया चार वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया। यह घटना अर्की के सुजानपुर की बताई जा रही है। जब पिता को अपना चार वर्षीय बेटा खेतों में नहीं मिला, तो इस बात की खबर गांववासियों को दी गई।
गांववासियों ने भी पिता के साथ उनके बेटे को खोजना आरंभ किया। मगर सभी उसे खोजने में असफल नजर आए। सभी काफी घंटों तक लापता बालक को खोजते रहे, फिर उन्होंने क्यास लगाया गया कि खेत के साथ ही बहती खड्ड में बह गया होगा।
इस घटना की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई। अब सभी लोग मिल कर उस बेटे की तलाश कर रहे है, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी सभी के हाथ खाली है।
Latest
- कांगर धरयार स्कूल के आर्यन का नवोदय व नितेश का हैंडबॉल के लिए चयन
- हिमाचल के कुलभूषण मांटा को मरणोपरांत “शौर्य चक्र”, बूढ़ी मां व पत्नी ने ग्रहण किया सम्मान
- चंबा में 304 पदों के लिए 15 व 16 जुलाई को होंगे साक्षात्कार
- आपदा से निपटने को टेलीकॉम विभाग सतर्क, हिमाचल में इंट्रा सर्कल रोमिंग सुविधा सक्रिय
- आपदा में बच्चों की सुरक्षा को चिंतित हिमाचल आपदा प्रबंधन, बाल रक्षा भारत के साथ MoU