एमबीएम न्यूज़/शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने मंगलवार को कई ब्लाकों में नये मुख्य संगठक नियुक्त किये हैं। संजीव मल्होत्रा को ब्लाक कांग्रेस सेवादल घुमारवीं जिला बिलासपुर का मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। घुमारवीं के निवर्तमान मुख्य संगठक सोम प्रकाश संख्यान को जिला कांग्रेस सेवादल बिलासपुर को संगठन मंत्री बनाया गया है।
राजेश राणा को ब्लाक कांग्रेस सेवादल बैजनाथ कां मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। राजेश राणा दो मर्तबा ग्राम पंचायत चोबीन के प्रधान रह चुके है और ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैजनाथ के महासचिव के रुप में पार्टी के लिय सेवाएं दे चुके है। वे एनसीसी में भी सी सर्टिफिकेट होल्डर है।
चायल के सकोड़ी गांव निवासी विनोद ठाकुर को ब्लाक कांग्रेस सेवादल कण्डाघाट का मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। अर्की ब्लाक कांग्रेस सेवादल में संजय ठाकुर को ब्लाक कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक पद पर नियुक्त किया गया है जबकि निवर्तमान मुख्य संगठक वेद प्रकाश ठाकुर को जिला कांग्रेस सेवादल सोलन में संगठन मंत्री की जिमेवारी दी गई है।
शाम सिंह निवासी गांव गुलियाना तह0 नुरपुर को ब्लाक कांग्रेस सेवादल नुरपुर को मुख्य संगठक बनाया गया है। नुरपुर के निवर्तमान ब्लाक मुख्य संगठक रमन चोहान को संगठनात्मक जिला नुरपुर का संगठन मंत्री बनाया गया है।
उपरोक्त नियुक्त सभी पदाधिकारी प्रशिक्षित है और बहुत लम्बे समय से संगठन से जुड़े हुये हैं। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभावी होगी।
Latest
- सिरमौर की नातिन बतौर उपमुख्यमंत्री पहली बार पहुंचेगी नाहन, भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन…
- धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री
- हिमाचल की अनमोल धरोहर ‘त्रिलोकपुर संग्रहालय’, स्तब्ध करने वाला है यहां का संग्रह…
- नाहन : अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का अभिभावक अभिमुखीकरण कार्यक्रम
- हिमाचल की अनमोल धरोहर ‘त्रिलोकपुर संग्रहालय’, स्तब्ध करने वाला है यहां का संग्रह…