एमबीएम न्यूज़ / नाहन
लोकसभा चुनावो में अच्छे प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी में वरिष्ठ भाजपाइयों को विधानसभा क्षेत्र व जिम्मेदारी दी गई है। रेणुका विधानसभा का प्रभारी सुखराम चौधरी को बनाया गया है। इसी तरह शिलाई की जिम्मेदारी सुरेश कश्यप को सौंपी गई है। नाहन के प्रभारी बलदेव भंडारी होंगे।
पावंटा साहिब का कार्यभार स्वयं जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता देखेंगे। वहीँ पच्छाद का प्रभारी बलदेव तोमर को बनाया गया है। निति अग्रवाल को जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राधिका शर्मा महिला मोर्चा सिरमौर की प्रभारी होंगी। धर्मपाल सूर्या को जिला किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामेश्वर शर्मा अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रभार संभालेंगे। नरेश खापड़ा को एससी मोर्चा की जिम्मेदारी दी है। कामिल मोहम्मद अल्प संख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी होंगे। सतीश शर्मा युवा मोर्चा संभालेंगे।
प्रताप ठाकुर एसटी प्रकोष्ट का जिम्मा देखेंगे। चक्रधर भंडारी पंचायती राज प्रकोष्ट के प्रभारी होंगे। धीरज गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ट का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ट की जिम्मेदारी वेद प्रकाश शर्मा को दी गई है। इसी तरह आरआर शर्मा को विधि प्रकोष्ट संभालने का जिम्मा मिला है।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा