एमबीएम न्यूज़ / पावंटा साहिब
शिलाई क्षेत्र के सतौन के पास बीते बुधवार की रात एक सडक हादसे में दो लोग घायल हो गया है। जिसमें से एक की हालत नाज़ुक है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजबन चौकी के अंतर्गत सतौन के समीत चिलौन खड्ड के पास देर रात एक ट्रक (एचआर 45बी 2688) की ब्रेक फेल हो जाने से वह अनियंत्रित होकर सडक से कुछ मीटर नीचे उतर गया। गनीमत रही कि बडे पत्थरों व पेडों में फंसकर ट्रक वहीं रुक गया। नहीं तो गहरी खाई में लुढक जाने से कोई बडा हादसा भी हो सकता था।
इस हादसे में ट्रक के परिचालक सोनू कुमार (32) पुत्र महेंदर सिंह निवासी ग्राम घरौंदा, जिला करनाल हरियाणा की टांगों, बाजुओं व सर पर काफी गम्भीर चोटें आई हैं। जबकि ट्रक के चालक राजबीर (44) पुत्र लक्ष्मीचन्द निवासी ग्राम घरौंदा, जिला करनाल हरियाणा को कुछ मामूली चोटें आई हैं।
जिसके बाद दोनों को 108 ऐंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा