नितेश सैनी / सुंदरनगर
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जिसमें दो व्यक्ति घायल को गए, जबकि एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेरीकोठी रोड पर पहाड़ी से कार पर चट्टान गिरने से तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटनाग्रस्त कार
हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए और एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा सेरीकोठी रोड पर सौल गांव के पास मंगलवार देर रात को हुआ। बताया जा रहा है की घटना के समय मृतक व्यक्ति कार की पिछली सीट पर सवार था। घायलों का सिविल अस्पताल सुंदरनगर में इलाज़ चल रहा है। देर रात एसडीएम राहुल चौहान ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वही पुलिस ने मृतक की पहचान विशाल (18) पुत्र सरवन सिंह सौल गांव सुंदरनगर के रूप में हुई है। कार चालक सदा राम (43) पुत्र दितु राम खुराहल सुंदरनगर का है। दूसरा घायल राहुल (24) पुत्र श्याम लाल खुराहल सुंदरनगर का रहने वाला है। वही मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले किया जाएगा।
थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरुबचन सिंह ने बताया कि हादसा पहाड़ी से कार के ऊपर चट्टान गिरने के कारण पेश आया है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची है। मामला दर्ज कर छानबीन जारी है।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा