एमबीएम न्यूज़ /शिमला
ठियोग उपमंडल के मतियाना इलाके में एक ट्रैक्टर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई और ट्रैक्टर सवार एक अन्य युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा बीती रात एक बजे मतियाना के समीप भड़ाना-मतियाना सम्पर्क मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान चालक चमन निवासी सलूणी जिला चम्बा के रूप में हुई है। उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे में गम्भीर रूप से जख्मी सोनू निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को उपचार के लिये ठियोग अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर लुधियाना के ठेकेदार गुरुशरण सिंह का था। ठियोग पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल