अभिषेक मिश्रा / बिलासपुर
एसएसबी में तैनात बिलासपुर जिला के जवान सुरेन्द्र सिंह का अचानक निधन हो गया। निधन की खबर मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में मातम फ़ैल गया। जिला के घुमारवीं उपमण्डल के तहत आने वाले गांव बल्ह का सुरेन्द्र सिहं सपुत्र जगदीश सिंह (38) एसएसबी में अरूणाचल के तआंग नामक स्थान पर तैनात था।
ड्यूटी के दौरान रात को करीब 11 बजे अचानक तबीयत ख़राब हुई और 14 जून को सुरेन्द्र का निधन हो गया। सुरेन्द्र के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह पूरे मान-सम्मान के साथ करीब 6 बजे लाया गया।जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। सुरेन्द्र के अचानक निधन से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीँ क्षेत्र में भी मातम फैला हुआ है। सुरेन्द्र सिहं का अन्तिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
सुरेन्द्र सिहं अपने पीछे पत्नी लीला देवी, दो बेटियों, एक बेटे आयुष, पिता जगदीश सिंह व मां उर्मिला देवी को रोता बिलखता छोड़ गया है। सुरेन्द्र सिहं का बड़ा भाई भी सेना में ही सेवारत है।
Latest
- पंडोह डैम के समीप भी मंडराया चंडीगढ़ मनाली NH पर खतरा, धंसने लगा हाईवे
- मंडी : धंस गया डंगा, बन्द होने की कगार पर चंडीगढ़-मनाली NH
- किन्नौर: NH -5 पर सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से सिरमौर के चालक की मौत
- मानसून से हिमाचल में कम हुई पर्यटकों की संख्या, HPTDC के होटलों में इतने प्रतिशत छूट
- शिमला फल मंडी में सेब की दस्तक… बागवान परेशान, कच्चा होने के चलते कम मिल रहे दाम