जीता सिंह नेगी / रिकांगपिओ
जिला किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर पूर्वणी झूला के समीप वीरवार शाम आल्टो वाहन सडक मार्ग से तीन सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आल्टो वाहन (एचपी 25 ए 1918) में तीन व्यक्ति सवार थे। जिनमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। एक एक व्यक्ति अभी तक घायल बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार कल्पा सन्त राम शर्मा, पटवारी शमशेर नेगी, 17वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, अगिन शमन केन्द्र रिकांगपिओ का दल व पुलिस टीम घटना स्थल पर पंहुची। वही तहसीलदार कल्पा सन्त राम शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जिसकी पहचान आकाश कोठी दखो निवासी के रूप में हुई है।
जबकि एक घायल व्यक्ति गोलू खवांगी को जिला चिकित्सालय रिकांगपिओ में इलाज के बाद शिमला रैफर किया गया। वही एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 10 हज़ार व घायल को पांच हज़ार रुपए दिया गया।