रिकांगपिओ/ जीता सिंह नेगी
जिला किन्नौर के बारंग-तंगलिंग संपर्क सडक़ मार्ग पर सोमवार रात को एक पिकअप गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ह। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रिय चिकित्सालय रिकांंगपिओ लाया गया है। मृतक की पहचान राज कुमार पुत्र यशवंत सिंह निवासी पवारी जिला किन्नौर के रूप में हुई है।
इस हादसे में ठाकुर सेन पुत्र भगत सेन निवासी तंगलिंग जिला किन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार चालक राजकुमार पिकअप गाड़ी (एच पी 27 ए 0718) को लेकर बारंग की ओर जा रहा था। चालक अचानक गाड़ी से नियन्त्रण खो बैठा तथा गाड़ी सडक़ मार्ग से नीचे गिर गई। जिससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
ठाकुर सेन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों को मिलते ही लोगों ने शव को वहां से निकाला। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रिय चिकित्सालय रिकांगपिओ ले जाया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही रिकांगपिओ थाने से पुलिस टीम मौके पर पंहुची व मामले की छानबीन की। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं एसडीएम कल्पा अवनिन्द्र कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रूपए व घायल को पांच हजार रूपए की अर्थिक सहायता दी गई है।
Latest
- हरियाणा में भाजपा की हालत पतली, रोहतक व सिरसा सीट पर कांग्रेस मार सकती है बाजी
- 37 किलो चरस बरामदगी का पार्ट-2, मुख्य सरगना के गिरेबान तक सोलन की खाकी
- सहायक रिटर्निंग अधिकारी अर्की ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
- कुल्लू में चरस के साथ 33 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
- हिमाचल में सिरमौर बना सिरमौर का धगेड़ा स्वास्थ्य खंड, 120% हो गया व्यस्क BCG टीकाकरण