एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू
लाहुल घाटी के तेलिंग नाले में बाढ़ आने से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग अवरुद्ध हो गया। शाम को नाले में आई बाढ़ से दोनो ओर सैकड़ों पर्यटक वाहन फंस गए है। बीआरओ मार्ग बहाली में जुटा हुआ है लेकिन अभी तक सड़क बहाल नही हो सकी है। कोकसर से 8 किमी दूर तेलिंग नाले में अचानक पानी बढ़ गया।
कुछ ही पलों में पानी ने बाढ़ का रूप ले लिया। बाढ़ आने से मनाली से लेह जा रहे सैकड़ों सैलानी कोकसर में फंस गए है। जबकि लेह से मनाली आ रहे सैकड़ों सैलानी केलांग ओर सिसू के बीच फंसे हुए है। एसपी लाहौल-स्पीति राजेश धर्माणी ने बताया की बाढ़ आने से मनाली लेह मार्ग बंद हो गया है।
उन्होंने बताया की सूचना मिलते ही सैलानियों को कोकसरऔर केलांग में रोका जा रहा है। ताकि उनके दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि सैकड़ों पर्यटक नाले में बाढ़ आने से इधर-उधर फंस गए है। एचआरटीसी केलांग प्रभारी मंगल चन्द मनेपा ने बताया कि सवारियों को ट्रांजिट कर अपने गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास किया गया है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर
कर्नल एके अवस्थी ने बताया कि बाढ़ से सड़क का कुछ हिस्सा बह गया है। बीआरओ मार्ग बहाली में जुटा हुआ है। मार्ग बहाली को यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे है।