एमबीएम न्यूज़/ शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रजनी पाटिल को हिमाचल कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी जल्द ही हिमाचल के दौरे पर आएंगी। उन्होंने आज एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी के अगले कार्यक्रम उनके निर्देशों के मुताबिक तय किए जाएंगे तथा पार्टी की मजबूती के लिए नवनियुक्त प्रभारी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल लोकसभा और राज्यसभा सदस्य रहने के साथ-साथ विधायक भी रह चुकी हैं।
उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रदेश प्रभारी रहते हुए हिमाचल में संगठन का सराहनीय कार्य हुआ है। इसके लिए पूरी प्रदेश कांग्रेस पार्टी उनका आभार व्यक्त करती है। उधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने रजनी पाटिल के प्रभारी बनने से प्रदेश कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन में और मजबूती आएगी।
उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल हिमाचल को अच्छी तरह से जानती है, क्योंकि वह 2010 में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में पीआरओ थी और उस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश के अंदर पार्टी के चुनाव करवाए थे। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश का व्यापक दौरा किया था और हर स्तर के पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी। चौहान ने कहा कि रजनी पाटिल महाराष्ट्र की बड़ी नेता हैं और उनकी सांगठनिक ताकत का हिमाचल कांग्रेस को भी लाभ होगा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रजनी पाटिल और राज्य के सभी वरिष्ठ नेता मिलकर प्रदेश में संगठन को और मजबूत कर लोकसभा चुनावों में राज्य से चारों सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की झोली में डालेंगे।
Latest
- नाहन : आर्मी पब्लिक स्कूल में ‘मातृ दिवस’ की धूम, छात्रों में दिखा उत्साह…
- कुल्लू में 7 ग्राम चिट्टे सहित महिला व पुरुष गिरफ्तार
- लाखों का बजट खर्च करने के बाद किंकरी देवी मेमोरियल पार्क का काम अधूरा
- अब स्पीकर से भी 3 निर्दलीय को नहीं मिली राहत, जून के पहले सप्ताह में सुनवाई
- हिमाचल के CM व डिप्टी सीएम के गृह क्षेत्र में अनुराग के खिलाफ डगर नहीं आसान, आंकड़ों की तस्दीक