सोलन (एमबीएम न्यूज) : करीब पांच घंटे हिमाचल के कसौली में बिताकर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी वापिस लौट गए। इस दौरान वह अपनी बुर्जुग दादी से मिले। दिवगंत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चचेरे भाई बीके नेहरू का कसौली में घर है। इसके पहले कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब में कर्ज के तले दबे उस किसानों के परिवार से मिलें जिसने पिछले सप्ताह खुदकुशी कर ली थी।
सोलन के एसपी रमेश छाजटा ने बताया कि करीब 5 घंटे बिताने के बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष वापिस चंडीगढ़ लौट गए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष का यह निजी दौरा था।