एमबीएम न्यूज / नाहन
सिरमौर में 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का दूसरा मामला प्रकाश में आया है। पहले मामले में सराहां पुलिस ने 12 साल की बच्ची से दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी घटना नाहन थाना की है।
विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जबरन दुराचार किया गया है। पीडि़ता का आरोप है कि जबरन उसके साथ दो बार शारीरिक संबंध बनाए गए।
महिला पुलिस थाना में कौलावालाभूड के रहने वाले बलजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 व 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
जानकारी के मुताबिक करीब 25 साल का आरोपी पिछले तीन-चार सालों से पीडि़ता का शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला का यह भी कहना है कि डर व शर्म के कारण अब तक शिकायत नहीं दर्ज करवा पाई थी। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।