वी कुमार/मंडी
सोमवार दोपहर बाद मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले जमसाई गांव के पास एक यूटीलिटी जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लोग घायल हो गए जिसमें 14 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त घटी जब यह महिलाएं छिड़ गांव से एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद वापिस अपने घर आ रही थी।
सभी महिलाओं ने यूटिलीटी चालक से लिफ्ट ली और सरकाघाट की तरफ चल पड़ी। रास्ते में जमसाई के पास चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क से नीचे जा गिरी। गाड़ी को गिरता देख सड़क पर जा रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत प्रभाव से बचाव कार्य शुरू कर दिया और इसमें स्थानीय लोगों ने भी अपना सहयोग दिया। लोगों ने इसकी सूचना सरकाघाटा थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा को दी।
108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को सिविल हास्पिटल सरकाघाट में भर्ती करवाया गया है जहां सभी का उपचार जारी है। सभी घायलों की हालत अभी सामान्य बताई जा रही है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल जारी है।
घायलों की सूची
1. निर्मला देवी पत्नी अमर सिंह, गांव अप्पर बरोट, डाकघर फतेहपुर, उम्र 50 वर्ष
2. सुरेखा पत्नी ओम चंद, गांव अप्पर बरोट, डाकघर फतेहपुर, उम्र 45 वर्ष
3. फूला देवी पत्नी बलबीर सिंह, गांव अप्पर बरोट, डाकघर फतेहपुर, उम्र 31 वर्ष
4. जमना देवी पत्नी लाल सिंह, गांव अप्पर बरोट, डाकघर फतेहपुर, उम्र 41 साल
5. ज्योति पुत्री चंदू राम, गांव अप्पर बरोट, डाकघर फतेहपुर, उम्र 16 वर्ष
6. कौशल्या देवी पत्नी प्रकाश चंद, गांव बनमघोह, डाकघर पौंटा, उम्र 40 वर्ष
7. तिलकू देवी पत्नी जगदीश चंद, गांव लुणाधा, डाकघर फतेहपुर, उम्र 44 वर्ष
8. कंचन पत्नी दिले राम, गांव जुगैहण, डाकघर नबाही, उम्र 45 वर्ष
9. हरदेई पत्नी मनसा राम, गांव गजरेहड़ा, डाकघर चंदरूही, जिला हमीरपुर, उम्र 60 वर्ष
10. कौशल्या देवी पत्नी तुलसी राम, गांव अप्पर बरोट, डाकघर फतेहपुर, उम्र 62 वर्ष
11. रीना देवी पत्नी रूप लाल, गांव अप्पर बरोट, डाकघर फतेहपुर, उम्र 28 वर्ष
12. रूपी देवी पत्नी दिले राम, गांव अप्पर बरोट, डाकघर फतेहपुर, उम्र 45 वर्ष
13. शकुंतला पत्नी कश्मरी सिंह, गांव अप्पर बरोट, डाकघर फतेहपुर, 40 वर्ष
14. सत्या देवी पत्नी कर्म चंद, गांव अप्पर बरोट, डाकघर फतेहपुर, 45
15. गजन सिंह स्पुत्र संगलिया राम, गांव जुगैहण, डाकघर नबाही, उम्र 45 वर्ष