एमबीएम न्यूज़/ऊना
उपमंडल के गांव हथलौण में ट्रैक्टर की लिफ्ट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए लोगों की सहायता से बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिक्तिसकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद ऊना अस्तपताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान वीरेंद्र सिंह पुत्र जैमल सिंह निवासी गांव हथलौण तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह अपने ट्रैक्टर से हटली पंचायत घरके पास जमीन का लेवल करने के लिए मिट्टी डाल रहा था। इस दौरान ट्राली की लिफ्ट उठाते समय लिफ्ट अचानक बीच में रूक गई। लिफ्ट रूकने पर वीरेंद्र सिंह जैसे ही लिफ्ट को देखने के लिए ट्राली के नीचे झुका कि अचानक लिफ्ट नीचे बैठ गई। लिफ्ट की चपेट में आने से वीरेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। वीरेंद्र सिंह को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
घायल वीरेंद्र सिंह को स्थानीय लोगों व उपप्रधान के सहयोग से सीएचसी बंगाणा ले जाया गया, जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ऊना रेफर कर दिया। क्षेत्रीय असपताल से भी डाक्टरों ने वीरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में उसे पीजीआई चंडीगड़ के लिए रेफर कर दिया है।
हटली पंचायत के प्रधान रूमेल कुमार धीमान व उपप्रधान सुशील कुमार के सहयोग से घायल वीरेंद्र सिंह का चडीगड़ के 32 सैक्टर में स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रधान रूमेल कुमार धीमान ने बताया कि वीरेंद्र सिंह अब खतरे से बाहर है और उसकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।