एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
भुटि्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी की आत्मा स्व. ठाकुर वेद राम की जयंती समारोह पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए। भुट्टी को-ऑपरेटिव सोसायटी की ओर से हर साल दिए जाने वाले अवार्ड में इस बार लाईफ टाईम अचीवमैंट क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात डॉ. कर्ण सिंह गुलेरिया व सुलतानपुर से ताल्लुक रखने वाले मास्टर शमशेर सिंह को दिया गया।
इसके अलावा ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार में साहित्य, कला, भाषा संस्कृति, सहकारिता, प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया और बुनकर विधा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को प्रदान किए।
साहित्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डाॅ. हेम राज कौशिक अर्की, प्रिंट मीडिया मे उल्लेखनीय योगदान के दृष्टिगत (स्व. डा. टीडीएस आलोक) की स्मृति में आलोक कुमार संपादक एनसीयूआई पत्रिका दिल्ली, स्व. सुभाष शर्मा की स्मृति में इलैक्ट्रोनिक मीडिया के लिए संजय वरागटा एडीटर जी न्यूज दिल्ली, सहकारिता क्षेत्र के लिए ओम देवी मल्ला उपाध्यक्ष नेपाल को ऑ. फैडरेशन काठमाडू नेपाल, लखन लाल साहू अध्यक्ष छतीसगढ़ राज्य सहकारी विकास संघ रायपुर, डा. जगदीश शर्मा वाईस प्रिसिंपल शांगटी शिमला, बुनकर क्षेत्र में अमला ब्रहमा कोकराझार आसाम, टिकमें राम भुट्टिकालौनी, रामी देवी भुट्टि कालौनी को ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
लखन पाल साहू और संजय बरागटा को दिए गए सम्मान लेने नहीं पहुंच सके। इसी के साथ वर्ष 2017-18 के लिए भुट्टिको द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले पुरोहित चन्द्रशेखर बेवस लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए डा. विनोद कुमार तनेजा अमृतसर, चांद कुल्लवी लाल चन्द प्रार्थी, पहाड़ी कला संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बलवीर ठाकुर हणोगी, ठाकुर मौलू राम जीवंत पहाड़ी भाषा संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भगवान देव चैतन्य सुन्दरनगर को दिया गया।