एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू
लाॅ मौन्टेसरी स्कूल की छात्रा विजय सौमिनी जसवाल ने एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) में देश के सर्वश्रेष्ठ 17 कैडेट्स (जूनियर डिव जूनियर एयर विंग) को पछाड़ते हुए देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें देश भर के 2078 कैडेट्स शामिल थे। उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ से 106 प्रतिभागी इसके लिए चयनित हुए थे। हिमाचल की पहली एयर विंग बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में न सिर्फ हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया बल्कि द्वितीय स्थान अर्जित कर पूरे हिमाचल का गौरव बढ़ाया।

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए विजय सौमिनी जसवाल ने कई चुनौतियों का सामना किया है। विभिन्न गतिविधियों जैसे फायरिंग, ड्रिल, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार में अपना श्रेष्ठ देते हुए इसने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजय सौमिनी एक होनहार छात्रा रही है। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय में आयोजित होने वाली हर गतिविधियों में वह हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती रही है। अपनी इस सफलता से वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्ररेणा बन गई है।
विजय सौमिनी की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता कंवर व सभी शिक्षक वर्ग ने विजय सौमिनी के स्वर्णिम भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि जिला में लाॅ मौन्टेसरी स्कूल पहला निजी स्कूल है, जहां एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) का प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे क्रार्यक्रमों व प्रशिक्षणों से विद्यार्थियों में अनुशासन व देश सेवा की भवना जागृत होती है।