वी कुमार /मंडी
पंजाब के फतेहगढ़ साहेब से जिला में एक कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करने आए अर्जुन लामा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी पत्नी अनीता लामा 19 जनवरी से अचानक अपने तीन बच्चों को छोड़ कर क्वार्टर से गायब हो गई। वो शहर के साथ लगते गांव बाड़ी गुमाणू में रहता है। पुलिस अधीक्षक के माध्यम से अपनी पत्नी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद अर्जुन ने बताया कि वह फोरलेन की कंपनी में चालक का काम करता है। अपनी पत्नी अनीता लामा व तीन बच्चों के साथ बाड़ी गांव में रह रहा था।
सब कुछ ठीक चल रहा था मगर अचानक 19 जनवरी को उसके बेटे सन्नी ने फोन किया कि मां घर पर नहीं है। वह उस समय ड्यूटी पर था और जब घर आया तो पत्नी गायब थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को अपने दूसरे रिश्तेदारों, चंडीगढ़, हरियाणा, मंडी गोबिंदगढ़ व पंजाब के दूसरे इलाकों में तलाश किया मगर वह नहीं मिली। थक हार कर वह अब पुलिस की शरण में आया है ताकि पुलिस उसकी पत्नी का पता लगाने में उसकी मदद कर सके।
उसने शक जताया कि एक लडका जो उसकी ही कंपनी में काम करता था से उसकी पत्नी की बाकफियत हुई थी और वह भी उस दिन के बाद गायब है। वह उस लडका जो काफी कम उम्र का है के बारे में कुछ नहीं जानता। अब अढाई महीने से अपनी पत्नी को ढूंढ रहा है। उसकी परेशानी यह है कि वह पत्नी को ढूंढे, बच्चों को संभाले कि उनका भरण पोषण करने के लिए नौकरी करे।
किसी तरह उसके रिश्तेदार जो यहां रहते हैं वह बच्चों को देख रहे हैं। सदर थाना में उसकी पत्नी की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज हो गई है। अर्जुन ने पत्नी का फोटो भी पुलिस को दे दिया है तथा उसका सारा हुलिया भी बता दिया है। उसे उम्मीद है कि एक दिन उसकी पत्नी जरूर लौटेगी और उसके बच्चों व घर के काम को संभालेगी।