एमबीएम न्यूज़ /ऊना
वित्त वर्ष 2018-19 के लिए वार्षिक टोल नीलामी एवं निविदा प्रक्रिया आज यहां आबकारी एवं कराधान कार्यालय में उपायुक्त ऊना विकास लाबरू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह जानकारी देते हुए सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त उज्ज्वल सिंह राणा ने बताया कि जिलाभर की टोल नाकाओं को दो इकाईयों मैहतपुर तथा गगरेट में बांटा गया है। इन दोनों टोल इकाईयों की नीलामी 12 करोड़ 53 लाख 70 हजार रूपये के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 42.20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17 करोड़ 82 लाख 75 हजार रूपये में हुई।
मैहतपुर टोल इकाई की नीलामी 10 करोड़ 51 लाख 75 हजार रूपये में हुई जिसके लिए सबसे अधिकतम बोली मैसर्ज अशोक कुमार एंड कंपनी, नंगल की रही। मैहतपुर टोल इकाई के लिए 7 करोड़ 56 लाख 70 हजार रूपये के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 47.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। गगरेट टोल इकाई की नीलामी 7 करोड़ 31 लाख रूपये में हुई जिसके लिए सबसे अधिकतम बोली अनिल कुमार निवासी कांगड़ा की रही। गगरेट टोल इकाई के लिए 4 करोड़ 97 लाख के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 38.99 प्रतिशत वृद्धि की गई।
Latest
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में चोरी की बिजली का इस्तेमाल, 10 हजार जुर्माना
- Weather Update : हिमाचल में पसीने छुड़ाएगी गर्मी, 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट