नाहन (एमबीएम न्यूज) : सात साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश करने वाला शख्स मनोरोगी हो सकता है। दरअसल बीती रात पुलिस ने मालरोड़ के यशवंत चौक से जमटा के समीप के रहने वाले कमल को गिरफ्तार किया था। उस वक्त भी यह शख्स नशे की हालत में था।
कमल के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में नशे का आदी होने के सबूत मौजूद हैं। पहले पुलिस अगवा करने की कोशिश को लेकर शिकायत न मिलने की बात कहती रही, लेकिन बाद में दबाव बढऩे पर मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अपने मोबाइल से रात में 200 से अधिक कॉल भी करता था। मंगलवार को कोई भी कमल की जमानत लेने नहीं आया।
उधर पत्रकारों से बात करते हुए सौम्या सांबशिवन ने माना कि गिरफ्ताार किया गया व्यक्ति मनोरोगी हो सकता है। लेकिन इसकी तस्दीक मेडीकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकती है। उन्होंने कहा कि बच्ची को अगवा करने की कोशिश करने वाले का हुलिया पुलिस के पास उपलब्ध था। इसके बाद सादी वर्दी में पुलिस को तैनात किया गया था।
अगर वह मनोरोगी तो मामला गंभीर
अगर वास्तव में ही कमल ने बच्ची को अगवा करने की कोशिश की थी तो यह बेहद गंभीर मामला है क्योंकि मनोरोगी समाज में घातक भी हो सकते हैं। कुल मिलाकर अब तक जो स्थिति पुलिस बयां कर रही है उसके मुताबिक तो कमल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
यहां तक की पुलिस अब तक उससे ठीक से पूछताछ नहीं कर पाई है। आरोपी के परिवार का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सनद रहे कि शहर के एक समाजसेवी अमिल अग्रवाल ने 6 जून की रात ही कमल को पकडऩे की कोशिश की थी। इस दौरान धक्का मुक्की में कमल भाग निकला और अमिल को चोटें आई।