सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर के पूर्व विधायक व पूर्व की कांग्रेस सरकार में रहे सीपीएस सोहन लाल ठाकुर को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
सोहन लाल ठाकुर को आल इंडिया कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन के दौरान दिल्ली में आल इंडिया कांग्रेस का सदस्य बनाया गया है। ठाकुर को सदस्य बनाएं जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस व सुंदरनगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।
सोहन लाल ठाकुर ने अपनी उपलब्धि पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वीरभद्र सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुक्खू का आभार जताया है। सोहन लाल ठाकुर ने कहा 2019 में मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ जायेगा और केंद्र में कांग्रेस सरकार सत्ता में वापसी करेगी।
वही युवा कांग्रेस सुंदरनगर के अध्यक्ष मोहित ठाकुर व महासचिव अमित सैनी ने कहा सोहन लाल ठाकुर को आल इंडिया कांग्रेस का सदस्य बनाना गया है यह एक बहुत बड़ी बात है।
Latest
- कंगना के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा रहे विक्रमादित्य
- सिकंदर कुमार संभालेंगे नाहन में पीएम रैली का दारोमदार, 40 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
- आग की लपटों से घिरा सैनधार के कोटला मोलर का जंगल, ग्रामीणों ने दी ये चेतावनी…
- कुल्लू : लगघाटी में कार दुर्घटनाग्रस्त, 21 वर्षीय युवक की मौत
- पहली बार खुलासा, अभिनेता मनोज वाजपेयी की पहली पत्नी का नाहन कनेक्शन…