पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़) : अभी कुछ देर पहले एक 2 वर्षीय नन्हीं कन्या के पानी में डूब जाने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 वर्षीय नन्हीं अनीशा पुत्री दीपक कुमार निवासी उत्तर प्रदेश अपने घर के आंगन में बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक वह खेलती-खेलती बच्चों से कुछ दूर चली गई और पास पड़ी पानी की बाल्टी में जा गिरी।
कुछ देर बाद खाना बना रही बच्ची की मां ने जब उसे बच्चों के साथ खेलता नहीं पाया तो सभी ने मिलकर उसे ढूंढना शुरू किया। जिसके बाद सभी के यह देखकर होश उड़ गए की नन्ही बच्ची पास पड़ी पानी की बाल्टी में डूबी हुई है और उसका सारा शरीर ठंडा पड़ चुका है। जिसके बाद तुरंत आनन-फानन में बच्ची को मकान मालिकों की कार में डालकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश निवासी दीपक कुमार पिछले कई वर्षों से यहां ग्राम कुंजा मतरालियों में आबिद अली के घर पर किराए पर रहता है और यहां स्थित संत आसाराम बापू के आश्रम में कार्यरत है करीब 2 वर्ष पहले दीपक कुमार के यहां नन्ही बेटी अनीशा में जन्म लिया था। जोकि अक्सर मकान मालिकों और आसपास के बच्चों के साथ घर के आंगन में ही खेलती रहती थी।
इस नन्ही बच्ची के घर के आंगन में पड़ी पानी की बाल्टी में डूब जाने से दीपक कुमार के घर का इकलौता चिराग बुझ गया है। वही इस दुखदाई घटना से सिविल अस्पताल पांवटा का सारा माहौल गमगीन हो गया है।
Latest
- कंगना को केंद्रीय मंत्री बनने की चाह, बोली…. छोड़ सकती हूं इंडस्ट्री !
- हिमाचल के भाजपा नेता कंगना रनौत को चुनाव जीताना समझते हैं अपना फर्ज
- 15 व 16 जून को HPU में होगा एल्युमिनी कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट
- मनाली-लेह राजमार्ग NH-03 आवाजाही के लिए बहाल, बारालाचा दर्रा मार्ग बर्फ के कारण अभी भी वन-वे
- कंगना बोली, मेरी बात समझने के लिए विक्रमादित्य को लेने पड़ेंगे कई जन्म