शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): राजधानी में उत्पाती बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। ये बन्दर जगह-जगह हमले कर लोगों को चोटिल कर रहे हैं। ताज़ा मामला राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान का है, जहां बंदरों के एक झुंड ने जाखू की कांग्रेस पार्षद अर्चना धवन पर हमला कर दिया।
आज शाम रिज से सटे चर्च के करीब से पार्षद गुज़र रही थी, इतने में बंदरों ने उन्हें हमला कर घायल कर दिया। बंदरों के हमले से महिला पार्षद को काफी चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए तत्काल आईजीएमसी ले जाया गया। शिमला में उत्पाती बन्दर इससे पूर्व भी कई लोगों को काट कर घायल कर चुके हैं। हैरानी की बात यह भी है कि प्रदेश भर में बंदरो की समस्या से निजात दिलवाने के लिए सरकारे कोई ठोस निति नहीं बना सकी है।