शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): जिले के रोहडू उपमंडल के कांगड़ा नाला के निकट ब्लून कैंची में एक मारुति कार (CH03A-7038) अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया, जिसकी रोहडू सिविल अस्पताल ले जाते मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सवीन कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह कायथ निवासी स्मरकोट रोहडू के रूप में हुई है।
कार में वह अकेला ही था। यह दुर्घटना बीती रात हुई। पुलिस को 108 कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारम्भ कर दी है। बता दें कि बीते सप्ताह इसी स्थान पर एक निजी बस के गिरने से 31 यात्री घायल हुए थे। यह बस रामपुर से रोहडू की ओर जा रही थी।
Latest
- रिज मैदान पर दर्शकों के लिए दोगुना होगा IPL का रोमांच, BCCI ने स्थापित किया IPL फैन पार्क
- हिमाचल में तीन अध्यापकों ने किया 9 का काम, फिर भी शत-प्रतिशत रहा परिणाम
- हिमाचल में 7 ने छोड़ा चुनावी मैदान, 3 लोस तो 4 ने विस उप-चुनावों से वापिस लिया नाम
- हमीरपुर में महिला ने उक्त व्यक्ति पर लगाए यौन शोषण के आरोप
- रूम नंबर-302 में 302 की पटकथा का पार्ट-2, वो शादी नहीं करना चाहता था…ओपन एंड शट केस