चंबा (एमबीएम न्यूज़): कॉलेज में पढ़ रही तीन लड़कियों ने ईमानदारी की नई मिसाल पेश की है। ईमानदारी को दर्शाते हुए इन तीन सहेलियों ने 27,500 रूपये की राशि लौटाई है। इन सहेलियों की जिला में हर तरफ चर्चाएं हो रही है।
व्यास देव के पैसे लौटती सहेलियां
जानकारी के अनुसार शहर के डोगरा बाजार से जब तीनों सहेलियां मीनाक्षी टंडन, बबिता व काजल गुजर रही तो उन्हें पैसो से भरा बैग मिला। जो व्यास देव गांव डांड का था। व्यास देव बाजार में सामान की खरीद करने आया था। लेकिन डोगरा बाजार के समीप उसका बैग गिर गया। बैग गिरने के बाद व्यास देव काफी परेशान हो गया। लेकिन उक्त तीन लड़कियों ने इस बैग को स्थानीय दुकानदार रमेश के पास दे दिया।
स्थानीय समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के चलते व्यास देव को इसकी सूचना मिली और वह दुकानदार के पास गया। जहां तीनों लड़कियों ने व्यास देव को बैग लौटाया। इन लड़कियों ने ईमानदारी की एक नई मिसाल पेश की है।