ऊना(एमबीएम न्यूज़) : ऊना-चंडीगढ़ मार्ग पर रक्कड़ के समीप एक तेज रफ्तारी कार रेन शेल्टर से जा टकराई। हादसे में अनियंत्रित कार ने चार महिलाओं को भी रौंद डाला। घायलो को लोगो की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालाँकि कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पंजाब नम्बर की एक कार सुबह करीब दस बजे ऊना से नँगल की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तारी के चलते कार अनियंत्रित हो गई और रेन शेल्टर से जा टकराई। हादसे में कार ने रेन शेल्टर को ध्वस्त कर दिया। जबकि बस का इंतजार कर रही चार महिलाओं को रौंद दिया। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।
सीएमओ डॉ प्रकाश दरोच ने बताया घायलो को उपचार दिया गया है। उधर डीएसपी कुलविंदर ने बताया जाँच की जा रही है।