रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी): किन्नौर दौरे पर आए प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल जिला कार्यक्रम कार्यालय एवं जिला कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की।
इन कार्यालय के माध्यम से चलाए जा रहे योजनाओं व अन्य कार्यो की जानकारी ली। राजीव सहजल ने सभी अधिकारियों को एकजुट होकर, सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से जरूरतमंद के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। बैठक के पश्चात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बालिका आश्रम कल्पा का भी निरीक्षण किया।