चंबा (एमबीएम न्यूज़) : मंगलवार सुबह बस स्टैंड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला निजी बस के टायरों के नीचे आ गई। महिला की टांगों में गंभीर चोटेंं आई है। महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। महिला की मदद को सैंकड़ो हाथ मदद को बढ़ गए ,लोगो ने ही बस को उठाने प्रयास किया। बस के नीचे दबी महिला के हौंसले की भी दाद देनी होगी जो संयम से मदद का इंतजार करती रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुन्नो देवी पत्नी ईश्वर दास निवासी गांव मैहला बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रही थी। इतने में अचानक एक निजी बस को मोड़ते वक्त महिला गिर कर बस के टायरों के नीचे आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी को जैक लगाकर महिला को निकाला। काफी देर तक महिला टायर के नीचे ही दबी रही।
महिला को मेडिकल कॉलेज में उपचार दिया जा रहा है। एसपी वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।