श्रीनगर, (कौसर गुल): एक बड़ी सफलता में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तौयबा के जिला कमांडर को एनकाउंटर में मार गिराया है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के येरीपोरा में यह सफलता मिली है। आंतकवादियों ने सेना के वाहनों पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। इस पर एक सेना का जवान भी घायल हुआ। घायल जवान को सेना के बेस हॉस्टिपल में ले जाया गया। हमले के फौरन बाद ही सेना ने स्थानीय पुलिस के साथ सर्च आप्रेशन शुरू कर दिया।
इसी दौरान संयुक्त सर्च टीम पर एक बगीचे में फायरिंग हुई। दोनों तरफ से गोलीबारी में एक आंतकी मारा गया। जिसकी शिनाख्त बाद में हयातुल्ला भट्ट उर्फ माज के तौर पर की गई, जो लश्कर-ए-तौयबा का जिला कमांडर था। आंतकी 2010 से आंतकी गतिविधियों में शामिल था। इसमें सरपंच गुलमोहम्मद की हत्या भी शामिल थी। वह जाकिर सईद भट्ट की हत्या में भी शामिल था। रिजनल कमांडर अबु कासमी का करीबी था। कासमी एक अरसे से युवकों को आंतकी गतिविधियों में शामिल करने के लिए सक्रिय माना जाता है।