कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : एचएएस अधिकारी विनय सिंह को नई सरकार में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर नीजि प्रधान सचिव बनाए जाने पर नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन व प्रेस क्लब कुल्लू ने खुशी जताई है। नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के प्रधान धनेश गौतम, प्रेस क्लब के चैयरमेन राजीव शर्मा, वाइस चेयरमेन आशीष शर्मा,महासचिव सुमित चौहान, उप प्रधान अनिल कांत, करतार कौशल, पीआरओ बालकृष्ण सहित तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि विनय सिंह ठाकुर काविल अधिकारी है और वे मीडिया व पब्लिक फ़्रेंडली अधिकारी है।
कुल्लू में एडीसी रहते हुए उन्होंने जनता के विकास कार्यो में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गौर रहे कि भावी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में पहली विनय सिंह ठाकुर की पहली नियुक्ति हो गई है। विनय सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री का प्रधान निजी सचिव बनाया गया है। विनय सिंह जयराम के पीपीएस यानि प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी होंगे, मुख्य सचिव वीसी फारका की तरफ से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। साल 2001 कैडर के एचएएस ऑफिसर विनय सिंह इससे पहले हिमाचल प्रदेश स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के मुखिया थे।
शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले भावी सरकार में ये पहली नियुक्ति हुई है। प्रेस क्लब कुल्लू ने उम्मीद जताई है कि विनय सिंह नई सरकार में भी काविल अधिकारी रहेंगे और जनता व मीडिया के साथ उनका फ्रेंडली व्यवहार रहेगा। इसके अलावा नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के सभी जिलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों व महिला विंग ने भी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है।