ऊना(एमबीएम न्यूज़): उपमंडल अम्ब के कलरूही में बाइक की टक्कर से पैदल राहगीर 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही में हादसा उस वक्त हुआ। जब तरसेम सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी मंधोली जो कि क्षेत्र के एक निजी उद्योग में काम करता था शाम की शिफ्ट खत्म होने के बाद पैदल वापस घर की ओर लौट रहा था कि मुबारिकपुर की तरफ जा रही एक बाइक की चपेट में आ गया।
जिस कारण पैदल तरसेम सिंह और बाइक पर पीछे सवार बिलाल पुत्र अश्मत अली निवासी रामनगर नकड़ोह को गंभीर चोटें आई। दोनो घायलों को सडक़ पर जा रहे अन्य लोगों ने 108 नंबर एम्बुलेंस से तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय रैफर कर दिया।
जहां तरसेम सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। परंतु उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रात के लगभग साढ़े बारह बजे दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गया है। अंब के डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।