नाहन (एमबीएम न्यूज): त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस ने रेणुका विधानसभा सीट जीत ली है। शुरू में पिछडऩे के बाद छठे राऊंड की समाप्ति पर कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने 1801 मतों की बढ़त बना ली थी। भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे हिरदा राम ने बीजेपी का आंकड़ा बिगाड़ कर रख दिया है। छठे राऊंड की समाप्ति पर हिरदा राम को 7662 मत पड़े थे।
कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने अंतिम नतीजे में 19,882 मत हासिल किए, जबकि भाजपा के बलबीर सिंह को 15875 मत हासिल हुए। निर्दलीय प्रत्याशी हिरदा राम ने 10034 मत हासिल किए।
रेणुका विधानसभा के उप चुनाव में पहली बार विनय कुमार मैदान में उतरे थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। लगातार दूसरी बार चुनाव जीता है। दूसरी बार विधायक बने विनय कुमार को सियासत अपने पिता स्व. डॉ. प्रेम सिंह से मिली है।