नाहन(एमबीएम न्यूज़): औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के पीएनबी में 3 करोड़ रूपए के फर्जी चेक के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पीएनबी कालाअंब शाखा के मुख्य प्रंबधक रूपेश कुमार ने 22 नवंबर को कालाअंब पुलिस थाना में स्पार्क एनजीओ द्वारा कथित तौर पर 3 करोड़ रुपए के लिए भुगतान के लिए क्लीयरेंस में लगये गये चेक को जांच के बाद फर्जी पाये जाने पर मामला पंजीकृत करवाया था। हाल ही में कालाअंब पुलिस ने इस मामले में पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने चरणबद्ध तरीके से पांच गिरफ्तारियां की हैं। इसमें मास्टर माइंड अरशद को भी गिरफ्तार किया गया है, जो दिल्ली पुलिस को भी वांछित था। मास्टर माइंड ने ही फर्जी चैक तैयार किया था। इससे पहले उसे इसी तरह के मामले में ही दिल्ली पुलिस भी गिरफ्तार कर चुकी है। चूंकि 5 गिरफ्तारियां हुई हैं, लिहाजा आशंका यह भी है कि संगठित गैंग के तरीके से 3 करोड़ रुपए का चैक पंजाब नेशनल बैंक कालाअंब की शाखा से क्लीयर करवाने का प्रयास किया गया।
--
----
----
इससे पहले 4 आरोपियों को पुलिस पहले ही हरियाण, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने सबसे पहले 24 नवंबर को आरोपी गुरप्रीत निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया था। इस से गहन पूछताछ के बाद अमरदीप निवासी हरियाणा और धर्मवीर सिंह निवासी यूपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की छानबीन के बाद इन आरोपियों ने दो और नाम बताये। जिन्हें पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया। पकडेे गए दो अन्य आरोपी राजेश पांडे व अरशद अहमद शामिल है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश पांडे दिल्ली डाक विभाग में कार्यरत है। जबकि अरशद अहमद को दिल्ली पुलिस पहले भी फर्जी चेक के मामलों में पकड़ चुकी है। उसके खिलाफ दिल्ली में फर्जी चेक के मामले चल रहे है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेश पांडे से पास से कुछ खाली चेक और पोस्टल डॉक्यूमेंट भी बरामद किए गए हैं।
इस पुरे मामले को एएसपी डॉ. मोनिका के नेतृत्व में एसएचओ कालाअंब संजय कुमार ने मामले को सुलझाने में अहम रोल निभाया है। विदित रहे कि पीएनबी कालाअंब में 3 करोड़ के फर्जी चेक को क्लीयरेंस के लगाए जाने के बाद मामला सामने आया था। चेक को क्लीयरेंस करने के दौरान जब शाखा प्रंबधक ने जांच की तो पाया की यह चेक जाली है। यह चैक उत्तर प्रदेश के आगरा की फर्म एके ट्रेडर्स के पंजाब नेशनल बैंक की कमलानगर शाखा से जारी दिखाया गया था। उधर, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि इस मामले में सलिप्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।