ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना हरोली के तहत गांव गोंदपुर में टिप्पर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दविंद्र सिंह(37) संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पंजाब का संगरूर निवासी दविंद्र सिंह अपने टिप्पर के साथ गोंदपुर में निर्माण सामग्री लेने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान जब वह वहां पर काम कर रहा था तो अचानक ही टिप्पर की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मश्क्कत कर उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मोके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यान कलमबद्ध कर लिए हैं।
उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों को सुचित कर दिया है।