ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना गगरेट के तहत एक गांव की चौथी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा के साथ दुराचार के प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुरिजनों ने 80 वर्षीय वृद्ध पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार चौथी कक्षा में पढऩे वाली सात वर्षीय बच्ची स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर वापस आ रही थी। इस दौरान वृद्ध ने कथित तौर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। इसी दौरान रास्ते में कुछ महिलाएं व युवक उधर से गुजर रहे थे। उन्होंने जब देखा तो तुरंत बच्ची को बुजुर्ग के चंगुल से छुड़ाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।