कुनिहार (दीपक चौधरी) : अर्की निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने जयनगर में आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने कहा कि हिमालय का पानी ऊर्जा पैदा करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विकासात्मक योजनाओ के लिए आपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आज 3 करोड़ से ज्यादा लोगो को उज्वला योजना से जोड़ने का काम कर रही है।
इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह इटली से अपने साथ केवल माड़िया राज लाई है। जिसे उसने पूरे उत्तर प्रदेश में फैला दिया है। हिमाचल हमेशा से ही भारत वर्ष की सुरक्षा का कवच रहा है। हमे पूरे विश्व मे हिन्दू इसलिए कहा जाता है, क्योकि उसमे सबसे पहला शब्द हिमाचल से ही आता है।
2004 से 2014 तक जब कांग्रेस सत्ता सीन थी तो लोग रसोई गैस के लिए तरसते थे, लेकिन आज मोदी सरकार द्वारा चलाई गई उज्ज्वला योजना के तहत तीन करोड़ परिवारों तक निःशुल्क रसोई गैस पहुचाई गई है। इससे न केवल हमारी वन संपदा का सरक्षण हुआ है, वहीं दूसरी और आम जन भी लाभान्वित हुआ है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल को तीन वर्ष से अधिक होने को आए हैं। विरोधी अभी तक कोई आरोप भ्र्ष्टाचार का नही लगा पाए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में वन माफिया शराब माफिया आदि फलीभूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आज हिमाचल को 40 हजार करोड़ रुपए विकासात्मक योजनाओ को दे दिया है, जबकि कांग्रेस सरकार पिछले 10 वर्षों में कुछ नही दे पाए। कांग्रेस घोटाले की सरकार थी। कांग्रेस की शान बन चुका है भ्र्ष्टाचार। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को एक एम्स ओर तीन मेडिकल कालेज दिए हैं।
कई मार्गो को नेशनल हाइवे व फोर लेन बनाये जाने की घोषणा कर दी, जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार उन मार्गो की ड़ीपीआर ही नही बना पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कई नोजवान युवा रोजगार के लिए यंहा से पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार काम कर रही है। जहां-जहां राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनावी सभाएं हुई है वहां-वहां कांग्रेस की हार निश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है व अर्की से भाजपा प्रत्याशी रत्नपाल को भारी मार्जन से जीतकर विधानसभा पंहुचाने का आह्वान किया।
इससे पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने भाजपा में शामिल हुवे भगतसिंह बेहलवाल का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। गोविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं अर्की निर्वाचन क्षेत्र से भी भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे। जिन्होंने भाजपा पार्टी की नीतियों का सम्मान किया है उन सभी ने भाजपा को अपनाया है।
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रत्नपाल, विधायक हरियाणा पवन सैनी, आशा परिहार, अमर सिंह ठाकुर,राजेश ठाकुर, देविंदर शर्मा, सहित जिला एवं मंडल भाजपा कार्यकारिणी के पाधिकारी सहित सेंकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।