शिमला (एमबीएम न्यूज़ ) : प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में घुमारवीं के पूर्व विधायक कश्मीर सिंह का निष्कासन रद्द कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की सिफारिश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं के पूर्व विधायक कश्मीर सिंह ठाकुर के निष्कासन को रदद करते हुये उन्हें कांग्रेस पार्टी में वापस लेने के आदेश जारी किये है।
कश्मीर सिंह ठाकुर की पार्टी में वापसी की सिफारिश स्थानीय विधायक व मुख्य संसदीय सचिव राजेश धरमाणी ने जोरशोर से पिछल 6 महीेने से की थी जिसे अनुशासन समिति व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने स्वीकार किया। इस विषय में कशमीर सिंह ठाकुर ने स्वंय भी प्रदेश अध्यक्ष से लिखित में आग्रह किया था।
कांग्रेस प्रवक्ता आईएन मैहता ने की है कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेश तुरन्त प्रभाव से होंगे। कश्मीर सिंह ठाकुर की पार्टी में वापसी से घुमारवीं विघान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।