कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। महेश्वर सिंह अपने समर्थकों सहित अपने निवास स्थान सुलतानपुर से ढालपुर पहुंचे और एसडीएम कार्यालय जाकर अपना नामांकन पत्र भरा।
महेश्वर सिंह को भाजपा ने यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि पिछली बार महेश्वर सिंह भाजपा से बाहर थे और उन्होंने हिलोपा बनाकर जिला से चुनाव लड़ा था और पूरे प्रदेश भर में दर्जनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।
हालांकि उन्हें पूरे प्रदेश भर में हिलोपा की सिर्फ अपनी ही सीट पर जीत मिली थी लेकिन करीब एक साल पहले भाजपा ने महेश्वर सिंह को वापिस भाजपा में लाया और इस बार जिला से प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह का टिकट काटकर महेश्वर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके चलते उन्होंने अपना नामांकन पत्र भर दिया है।
नामांकन पत्र भरने के बाद उन्होंने रथ मैदान ढालपुर में एक जनसभा को भी संबोधित किया और जिला विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अपना विजन पेश किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।