नाहन (एमबीएम न्यूज़ ) : समूचे प्रदेश में दीपावली का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया।मगर नाहन -पावंटा साहिब हाईवे पर कोलर में अंदाज कुछ जुदा था।
यहाँ शिव मंदिर पर बाबा अनमोल गिरी के द्वारा भक्तों के सहयोग से 3100 दिए जलाकर दिवाली का उत्सव मनाया गया। इस कार्य के लिए भक्तों में खास उत्साह था। लोग सुबह से तैयारियों में जुट गए थे। 3100 दिए जलाने के लिए एक विशेष स्थान का चयन किया गया था। शाम के समय पूजा अर्चना के बाद दिए जलाने शुरू किये गए। नजारा बेहद खूबसूरत था।