मंडी (वी कुमार): सरकाघाट में एक सत्रह वर्षीय लड़की द्वारा नागरिक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म देने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के परिजन ने गत रात्रि 108 एम्बुलेंस को फोन पर यह कह कर बुलाया की उनकी लड़की के पेट में जोर कर दर्द उठा है। फोन आते हे एम्बुलेंस बताये गए स्थान की ओर रवाना हो गई और वहां से लड़की को लेकर आ गई।
जब लड़की अस्पताल पंहुची को ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने देखा की लड़की गर्भवती थी। उसका प्रसव करवा कर जब उसकी उम्र और पूछी तो उसने बताया कि वह अभी सत्रह वर्ष कि है और आरोपी युवक 19 वर्ष का है। डाक्टर ने पुलिस को सारे मामले से अवगत करवाया और पुलिस अस्पताल पंहुच गई। पुलिस ने अस्पताल पंहुचते ही जांच शुरू कर दी और आरोपी युवक के विरुद्ध दुराचार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया। आरोपी युवक अभी तक पुलिस कि पकड़ से बाहर है।
डीएसपी करण गुलेरिया ने मामले कि पुष्टि की है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।