नाहन (एमबीएम न्यूज़) : भाजपा नेता शाहनबाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और कांग्रेस के अपने ही नेता ही इस जहाज को छोड़ कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डा. राजीव बिंदल और अल्पसंख्यक समुदाय फैविकोल के जोड़ की तरह चिपके हैं और मैं इस जोड़ को और मजबूत करना चाहता हूं।
शाहनबाज हुसैन सोमवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के मिश्रवाला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस प्रकार सूरज का उगना तय है, उसी प्रकार इस बार हिमाचल में भाजपा की सरकार बनना भी तय है। उन्होंने कहा कि इस बार पहाड़ में पुनः कमल खिलेगा और कांग्रेस को यहां से उखाड़ फैंका जाएगा।
शाहनबाज नवाज ने कहा कि उन्हें यह जानकर अत्यंत आश्चर्य हुआ कि हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बागीचे में सोने के सेब लगते हैं जबकि अन्य लोगों के बाग में केवल साधारण सेब लगते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में इतनी डूबी हुई है कि उसे आम आदमी का हित दिखाई ही नहीं देता है।
हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम लोगों को भाजपा का भय दिखाकर वोट हथियाए परन्तु अब समय बदल चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डूबते जहाज से कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा भी उतर गए हैं तो आम लोगों को भी तो विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल, सोनिया और वीरभद्र सिंह के डूबते हुए जहाज से उतर कर लोग नरेन्द्र मोदी के सुरक्षित जहाज में सवार हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्या ऐसा संभव है कि कांग्रेस को सपोर्ट करने वाले मुसलमान 24 कैरेट सोने की तरह है और भाजपा को सपोर्ट करने वाले नहीं है। यह दरअसल कांग्रेस नेताओं द्वारा फैलाया गया भ्रम है। उन्होंने कहा कि यदि डा. बिंदल यहां से जीत कर जाएंगे तो प्रदेश में उन्हें अहम जिम्मेवारी प्राप्त होगी क्योंकि डा. बिंदल पूर्व में भी स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रह चुके हैं।