नाहन (एमबीएम न्यूज़ ): भाजपा द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर में आयोजित कांग्रेस हटाओ सिरमौर बचाओ कार्यक्रम में विधायक डा. राजीव बिंदल की उपस्थिति में दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा, जिसमें कई पूर्व कर्मचारी भी शामिल है। भाजपा में शामिल होने वालों में कंवर सिंह (रिटायर रेंजर फारेस्ट), आशीष लबाना (अध्यक्ष युवा कांग्रेस), कमल, सुशील, विनोद, सुरजन, लाल सिंह पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी, कमलेन्द्र, रणबीर सिंह पवन कुमार, पुष्कर, संजय, लोकेश, कमल, विजय, श्रवण कुमार रिटायर एसएचओ, सुरजीत सिंह हैं। डा. राजीव बिंदल ने भाजपा में शामिल हुए सभी सदस्यों का पार्टी में जोरदार स्वागत करते हुए सभी सदस्यों से तन-मन-धन से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आहवान किया।
Latest
- मंडी में अवैध लकड़ी के गोदाम पर विजिलेंस का छापा, दरवाजे-खिड़कियां बरामद
- नए प्रत्याशियों से गर्माया चंडीगढ़ लोकसभा का चुनावी माहौल
- शिमला में सिरमौर के व्यक्ति पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
- शूगलू ग्रुप के संस्थापक LD शर्मा का बेटा USA की नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी की डीन सूची में…
- रोटरी क्लब “संगिनी” ने कैंट स्कूल नाहन को भेंट किया कंप्यूटर