नाहन (एमबीएम न्यूज): सोमवार को चौथी एचपी रैकिंग टीटी चैंपियनशिप शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 108 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीए शिव कुमार गर्ग ने किया। आयोजन सचिव संजीव सोलंकी के मुताबिक विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडिय़ों की रैकिंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। लड़कियों के वर्ग में आज मंडी की भवप्रिता ने कांगड़ा की विदुषा को हराया।
अन्य मुकाबले में कांगड़ा की अक्षरा ने सिरमौर की अवंतिका को हराया। कांगड़ा की दीपशिखा ने मंडी की दीशिता, सिरमौर की पावनी ने कांगड़ा की परिवयानी, सिरमौर की नंदिनी ने कांगड़ा की अनविता, मंडी की भवप्रिता ने सिरमौर की अक्षरा व सिरमौर की सूर्यांशी ने कांगड़ा की नीतिका को हराया। लडक़ों के वर्ग में कांगड़ा के गोपाल ने सिरमौर के अक्षय जैन, कांगड़ा के प्रिंस ने सिरमौर के अनंत अग्रवाल, सिरमौर के नमन ने कांगड़ा के सक्षम, कांगड़ा के सौरव ने सिरमौर के केशव, सोलन के वरदान ने सिरमौर के कमल, मंडी के युवराज ने सिरमौर के आर्यन भारद्वाज को हराया।
उधर बीती देर शाम सिरमौर की जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। अंडर-10 वर्ग में पावनी, अंडर-12 में भी पानवी ने खिताब जीता। अंडर-15 में पलक कामयाब हुई। अंडर-18 में अनन्या ठाकुर विजेता बनी। अंडर-21 वर्ग में भी अनन्या ठाकुर ने धमाल मचाते हुए सफलता अर्जित की। महिला वर्ग में भी अनन्या ने खिताब पर कब्जा कर तिहरा खिताब जीता। अंडर-10, 12 व 15 में नमन भटनागर ने सफलता पाई। अंडर-18 व 21 के अलावा पुरुष वर्ग में नाहन के प्रभव विजयी रहे।