शिमला (एमबीएम न्यूज़) : राजधानी के ढली थाना क्षेत्र में एक महिला ने 78 वर्षीय बुजुर्ग से लाखों की ठगी कर ली। पीडि़त राजबीर सिंह ढली का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि सुनीता शर्मा उसकी पत्नी की परिचित है और कुछ दिन पहले वो जेवर लेकर उसके पास आई और जेवर को बंधक रख कर 7 लाख 20 हजार रूपये उधार ले गई। यह महिला इंद्र नगर की रहने वाली है। जब उन जेवरों की जांच करवाई तो जेवर नकली निकले।
शिकायतकर्ता राजवीर सिंह के मुताबिक महिला का सौतेला पुत्र भी दो लाख के चैक देकर इतनी राशि उधार ले चुका है और उसने भी यह राशि अब तक नहीं लौटाई है। बहरहाल ढली पुलिस ने उक्त महिला व उसके सौतेले पुत्र के खिलाफ 420 व 34 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।