चंबा, (एमबीएम न्यूज) : जिला चंबा में पाकिस्तान की एक महिला की आज मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने भाई के निधन के बाद शोक प्रकट करने यहां पहंुची थी। इसी बीच महिला की तबीयत खराब हो गई। इसके चलते उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान 70 वर्षीय मैरोज बेगम निवासी कराची सिंध पाकिस्तान के रूप में हुई है। महिला के शव का चंबा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। जानकारी के मुताबिक महिला के शव को दफनाने के लिए पाकिस्तान उच्च आयोग से पुलिस प्रषासन ने एनओसी की मांग की है। एनओसी मिलने के बाद ही शव को दफनाया जाएगा। पोस्टमार्टम करवाने के बाद औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत मामले की जानकारी दिल्ली स्थित पाक आयोग को दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ने चंबा में करीब 20 दिन का समय व्यतीत किया।
Latest
- काज़ा में बर्फ के नीचे दबे कूड़े कर्कट को एकत्रित कर लगाया गया ठिकाने, पर्यटकों से ये अपील….
- रीना बनी सुरेश की कवरिंग कैंडिडेट,पूर्व मंत्री की भाजपा से बगावत..18 नामांकन दाखिल
- मंडी : 4 करोड़ से बने 65 फीट के ऊंचे नए भंडार में विराजमान हुई माता बगलामुखी
- भाजपा के हुए पूर्व कांग्रेस MLA व वीरभद्र के करीबी रहे सुभाष मंगलेट, विस चुनाव में बिगाड़ा था खेल
- नशे के ओवरडोज़ से जवान बेटा खोने वाली गरीब मां की झिंझोड़ देने वाली दास्तां अपनी जुबानी…